BN बांसवाड़ा न्यूज़ – आजमगढ़। रानी की सराय थाना के महमूदपुर गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रानी की सराय के चूहड़पुर गांव निवासी लखंदर (50) शनिवार सुबह घर से निकले थे। दिन में लगभग दो बजे अमृतसर से जयनगर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन महमूदपुर गांव के बगल से गुजरी रेलवे ट्रैक से जा रही थी। इसी ट्रेन की चपेट में आने से लखंदर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना को देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान पुलिस ने कर लिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार लखंदर मानसिक रूप से बीमार थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। लखंदर दो पुत्रों के पिता थे।
- Advertisement -

Latest article
राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और Botnet Malware से बचाने के...
जयपुर, 3 सितंबर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों को साइबर खतरों से सुरक्षित...
राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन ऐप पर ‘ई-विजिटर’ सुविधा शुरू, होटल-धर्मशाला में...
बांसवाड़ा, 4 सितम्बर। राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और तकनीकी पहल की है। स्टेट...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2026: 60 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, किसके सिर...
बांसवाड़ा, 3 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा के सभी 60 वार्डों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची...













