BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दो कॉलेजों के भीतर हिजाब पहनने पर पाबंदी लगाते हुए दी गई चेतावनी के बावजूद हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को कालेज प्रबंधन द्वारा एंट्री नहीं दी गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चेंबूर स्थित एनर्जी आचार्य और डीके मराठा कॉलेज प्रबंधन ने मुस्लिम छात्राओं के कालेज के भीतर हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि पिछले दिनों लगाई गई पाबंदी के बाद छात्रों द्वारा व्यक्त की गई चिंता के उपरांत ड्रेस सिलवाने के लिए इन छात्राओं को समय दे दिया गया था।कालेज की ओर से अब जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जूनियर कॉलेज के छात्रों के लिए अनिवार्य की गई ड्रेस के सिलसिले में छात्र छात्राओं के अभिभावकों को मई महीने में स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया था। जिसके चलते ड्रेस सिलवाने के लिए उन्हें पर्याप्त समय मिल गया है। बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया है कि दर्जनों छात्र जो बिना ड्रेस पहने कॉलेज पहुंचे थे उन्हें कालेज प्रबंधन ने ड्रेस के बगैर स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया है। इसका हिजाब अथवा बुर्के से कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













