BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कश्मीर के कुलगाम से शनिवार को लापता हुआ सेना का जवान जावेद अहमद वानी मिल गया है। कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल चेकअप के बाद उससे पूछताछ शुरू की जाएगी। पुलिस ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है। 25 साल का जवान जावेद अहमद कुलगाम जिले के अस्थाल गांव का रहने वाला है। कहा जा रहा था कि आतंकियों ने शनिवार रात करीब 8 बजे उसे उसकी गाड़ी से किडनैप कर लिया था। कार में खून के निशान भी मिले थे। वानी की पोस्टिंग लेह में है। जावेद के माता-पिता ने आतंकियों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी। वानी ईद की छुट्टी मनाने घर आया था। शनिवार को वानी अपनी कार से चावलगाम जा रहा था। कई घंटों तक लापता रहने के बाद गांव के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया था।
- Advertisement -

Latest article
TCS संस्थान द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों...
बांसवाड़ा, 17 जून। ट्राइबल केयर सेवा संस्थान (TCS), बांसवाड़ा द्वारा बुधवार को TAD सभागार में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया।...
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...













