BN बांसवाड़ा न्यूज़ – राजतालाब थाना क्षेंत्र में कहासुनी के बाद आरोपियों ने घर में घुस कर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ , जिसे उदयपुर अस्पताल इलाज के लिया रेफर किया गया है। राजतालाब थाना पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट करवाई है। खांदू कॉलोनी सेक्टर नंबर 8 निवासी विनोद पुत्र भूरालाल की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की है। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्रवधु वर्षा देवी दोनों किराना की दुकान पर सामान लेने गई थीं। वह और बेटा विशाल घर पर पूजा इसी दौरान अगरपुरा निवासी मोहन, आसु पुत्र अमरीया, दुर्गेश उर्फ चिकु पुत्र आसु, ईश्वर पुत्र मोहन, अनिता पत्नी आसु, रेखा पत्नी मोहन अचानक उनके घर में प्रवेश कर और मारपीट करना शुरू कर दी। जिसमे आरोपी दुर्गेश ने चाकू, तलवार और त्रिशूल से हमला कर दिया। इस दौरान विनोद और बेटा विशाल घायल हो गए। इतने में दुकान से लौटी बहू वर्षा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की । दुर्गेश ने वर्षा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी दुर्गेश और उसके बेटे विशाल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













