BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – हरियाणा के रेवाड़ी में झज्जर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के रौनक (35) के रूप में हुई है। दरअसल, आज सुबह जीआरपी को सूचना मिली थी कि स्टेशन से कुछ दूरी पर शहर के झज्जर रोड ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शंका है कि ट्रैक बदलते समय गिरने से यह हादसा हुआ होगा। बहरहाल, जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नाक और मुंह से खून निकल रहा था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था।जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही रौनक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक देर रात ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि रौनक ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा होगा। ओवरब्रिज के नीचे कैंचियां लगी हुई हैं।
- Advertisement -

Latest article
मयूर नगर लोधा में हरियाली अमावस्या पर 251 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की...
बांसवाड़ा, 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मयूर नगर लोधा के स्टाफ क्लब की ओर से बुधवार को मिल प्रांगण में...
विश्व आदिवासी दिवस पर गरमाई राजस्थान की सियासत, सांसद राजकुमार रोत ने CM भजनलाल...
बांसवाड़ा-डूंगरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजस्थान की सियासत में आदिवासी मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत...
मतदाताओं को गहलोत सरकार के जनहित कार्य याद दिलाएं: अर्जुन सिंह बामनिया
बांसवाड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा एवं नगर कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा की संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित...













