BN बांसवाड़ा न्यूज़ – गंगटोक: सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है. घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया. बताते हैं कि 4 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया. जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...
बांसवाड़ा: RSWM लिमिटेड की 7.50 मेगावाट सोलर पावर परियोजना शुरू | Net Zero Journey...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा | 8 जुलाई 2026
देश की अग्रणी एकीकृत वस्त्र निर्माण कंपनी आर एस...
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर-2026 में पट्टों, प्रमाण-पत्रों और योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 7 जुलाई। नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में शहरी...













