भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बना ली है. अहमदाबाद में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला ही जा रहा है, इस बीच न्यूजीलैंड में जारी एक मैच से यह अच्छी खबर आई है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुआ टेस्ट मैच खत्म हो गया है, जिसमें न्यूजीलैंड की 2 विकेट से जीत हुई है और इसी के साथ टीम इंडिया ने WTC 2023 फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है.भारत का मुकाबला अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है. यह मैच 7 से 11 जून को लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा, इस मैच के लिए 12 जून को रिजर्व भी रखा गया है. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसे फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था. इंदौर टेस्ट में भारत को मिली हार ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के समीकरण को दिलचस्प बना दिया था और टीम इंडिया को फाइनल के टिकट के लिए कुछ इंतज़ार करना पड़ा. इंदौर टेस्ट में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की जगह पक्की हुई, लेकिन भारत की निर्भरता श्रीलंका-न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच पर टिक गई. श्रीलंका अभी न्यूजीलैंड में दो टेस्ट की सीरीज खेल रहा है, उसे फाइनल में पहुंचने के लिए इस सीरीज को 2-0 से जीतना था, जो नहीं हो सका है.
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













