बांदा। यूपी के बांदा मे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें विधवा ने 57 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न के साथ धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है. दरअसल, मामला नरैनी कोतवाली के गांव का है. 32 साल की महिला पति की मौत के बाद से दो बच्चों के साथ अपने पिता के घर रह रही है. करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात 57 साल के मुस्लिम व्यक्ति से हुई. उसने महिला को बातों में फंसाया और उसकी नसबंदी करा दी. इसके बाद वह महिला का शरीरिक शोषण करने लगा. फिर उसने महिला से निकाह करने की बात कही और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने ऐसा करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी व्यक्ति लड़कियों का धंधा करता है. वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंदमोहन बेदी का कहना है कि विधवा महिला पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है. साथ ही आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण भी किया है. हमारी मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले. मामले पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि विधवा महिला का शारीरिक शोषण और उस पर धर्म परिवर्तन करने के दबाव बनाने का मामला सामने आया है. महिला ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला और व्यक्ति पति-पत्नी की तरह रहते हैं. दोनों के बीच संबंध भी थे. फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...
धोलागढ़ धाम में रुद्र वाहिनी संघ राजस्थान युवा मोर्चा की बैठक, बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी...
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश...
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के...
बांसवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर बांसवाड़ा पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के...













