बांसवाड़ा। जिले की ग्राम पंचायत बोडिया तलाई में मनरेगा योजना के तहत फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर , परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। रमेश चंद्र चरपोटा निवासी रतनपूरा आंनदपुरी जि .बांसवाड़ा
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायतबोडिया तलाई में मनरेगा कार्यों में नियमों की अनदेखी करते हुए फर्जी तरीके से मजदूरों के नाम दर्ज किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा मशीनों से कार्य करवाकर मजदूरों की फर्जी उपस्थिति लगाई गई और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।
शिकायतकर्ता रमेश चंद्र चरपोटा ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं। ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
रमेश चंद्र चरपोटा व् ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक मजदूरों को उनका हक मिल सके।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। निम्न जिम्मेदार लिप्त है – क्यों ये इस फर्जीवाडे और भ्रष्टाचार की जाँच नहीं करवाने दे रहें है 4 महीने हो चुके है –
मेट रूपचंद पलाया पिता भूरा गांव बोरिया तलाई सहयोगी विनोद पिता रूपचंद , चेतन लाल वार्ड पंच, कांति लाल नगजी , नाथू बदा , केशव BC इन सभी से पूछताछ कर उच्च स्तरीय जांच होने पर ही इस फर्जीवाडे का खुलासा संभव है –














