मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरों ने धावा बोलकर साढ़े 17 लाख रुपए नकदी रकम और 10 तोले के सोने के बिस्कुट जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 5 लाख रुपए है चोर ने पार कर दिया। रिटायर्ड शिक्षक असगर अली ने बताया कि “वह अपने व्यक्तिगत काम से दोपहर 11 बजे बिलासपुर गए हुए थे जहां से काम निपटा कर शाम 5 बजे जब वापस अपने घर लौटे तब उन्होंने पाया कि घर के पीछे के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और तिजोरी में रखे गए नगदी रकम समेत सोने के जेवर गायब हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए इस दौरान चोरों ने कमरों में लगे दो दरवाजों के ताले तोड़े और इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि घटना को किसी नजदीकी जानकार व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और Botnet Malware से बचाने के...
जयपुर, 3 सितंबर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों को साइबर खतरों से सुरक्षित...
राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन ऐप पर ‘ई-विजिटर’ सुविधा शुरू, होटल-धर्मशाला में...
बांसवाड़ा, 4 सितम्बर। राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और तकनीकी पहल की है। स्टेट...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2026: 60 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, किसके सिर...
बांसवाड़ा, 3 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा के सभी 60 वार्डों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची...













