बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

0
14
21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर (2)
21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर (2)

बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से देश और जनजाति क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में विकसित होने वाली प्रतिभाएं भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी सोनु कुमारी ने कहा कि 21 दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास और खेल कौशल को निखारने का उत्कृष्ट अवसर है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों से खेलों की बारीकियां सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाभचंद पटेल ने कहा कि जनजाति मंत्री के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है तथा खेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा।

जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मर्डिया ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

कार्यक्रम में हैंडबॉल संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित कलाल ने जिले में हैंडबॉल स्टेडियम निर्माण की मांग रखी, जिस पर मंत्री खराड़ी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

समारोह के दौरान शिविर में सहयोग करने वाले विभिन्न समाजसेवियों एवं खेल प्रेमियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक त्रिवेदी ने किया, जबकि आभार डॉ. दिनेश चौधरी ने व्यक्त किया।

बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा।banswaranewsindia@gmail.com

Previous articleजनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
Banswara News
बांसवाड़ा न्यूज़ चैनल राजस्थान एवं सम्पूर्ण भारत देश का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल, वेब पोर्टल ,मिडिया युटुब चैनल है । देश हित जन हित सबसे पहले राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, और खेल जगत , सेहत व् स्वास्थ्य , धार्मिक, मज़हबी, वागड़ी, खबरों एवं समाचारों को भी शामिल करता है। लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज,वेबपोर्टल न्यूज़ , के लिए हमसे हमेशा जुड़े रहें ,जय हिन्द ,जय भारत !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here