यूपी। उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार आज एक धमाके में बाल-बाल बच गए. घटना बरेली शहर में हुई. भूमिगत बिजली लाइन में फॉल्ट तलाशने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा दिए उपकरण के डेमो करने के लिए मंत्री डॉ. अरुण कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली आए थे. जैसे ही लाइनमैन ने मशीन को चालू करने के लिए तार लगाया, वैसे ही एक जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में लाइनमैन बुरी तरह से घायल हो गया. लाइनमैन के घायल होते ही मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी खुद आगे आए और लाइनमैन को अस्पताल भिजवाया. लाइनमैन को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया. यह हादसा कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत दिवेदी, नगर आयुक्त निशीगुप्त वत्स, चीफ इंजीनियर पॉवर कार्पोरेशन की मौजूदगी में हुआ. धमाके होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मंत्री डॉ. अरुण कुमार खुद घायल लाइनमैन को मदद के लिए आगे आए और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.इस मामले में डीएम शिवाकांत दिवेदी ने कहा, ‘एक मशीन का उद्घाटन करने के लिए माननीय मंत्रीजी गए थे, हम भी गए थे, साथ में कमिश्नर महोदया भी थी, दुर्भाग्यवश जैसे ही मशीन को स्टार्ट करने का प्रयास किया गया छोटा सा ब्लास्ट हुआ, धमाके से एक कर्मचारी गिर गया, मगर वह अब सुरक्षित है, एक मंत्रीजी के साथी थे.. उनको भी थोड़ा सा शॉक लगा है.’ हादसे के पीछे की वजह बताते हुए डीएम शिवाकांत दिवेदी ने कहा, ‘अर्थिंग टच हो गई है इसलिए ऐसा हुआ, फिर भी हमने उसकी जांच का आदेश दे दिया है, किसी भी वीआईपी को बुलाने से पहले ट्रायल कर लेना चाहिए था तो यह घटना ना होती।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना संपन्न
बांसवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना...
सुन्दनपुर में ACB का जनसंवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को किया जागरूक | हेल्पलाइन...
बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की ओर से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से...
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...













