BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मूल रूप से डूंगरपुर शहर के आदर्श नगर निवासी प्रवीण (निकुंज) मेहता और पूर्णिमा मेहता की सुपुत्री पिनाज मेहता ने सात समंदर पार कनाडा में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के दम पर डूंगरपुर जिले का नाम रोशन किया है। पिनाज को हाल ही प्रतिष्ठित सीईओ ऑफ द ईयर फ्यूचर्स फंड्स अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार हर साल 10 कनाडियन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि पिनाज के पिता प्रवीण मेहता और माता पूर्णिमा भी कनाडा में ही जाॅब करते हैं। पिनाज ने बताया कि 2022 के सीईओ ऑफ द इयर फ्यूचर्स फंड्स अवॉर्ड के लिए चुनी जाने पर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इसके लिए कैनेडा के आउटस्टैंडिंग सीईओ ऑफ द इयर कमेटी को धन्यवाद देती हूं, और अस्पर स्कूल ऑफ बिजनेस डीन कार्यालय की आभारी हूं। सीईओ ऑफ द इयर के इवेंट्स में एक हफ्ते में शामिल होने और इसके बाद मिलने वाले नए अवसरों को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि डूंगरपुर उनके दिल में बसा है। यहां की बहुत-सी यादें उनके साथ हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1190 नकद और...
Official Banswara Bureau – भोर नायकPowered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ...
दतिया में कांग्रेस की जीत का जश्न बांसवाड़ा में भी गूंजा, गांधी मूर्ति सर्किल...
Official Banswara Bureau – भोर नायकPowered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
MP-मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद...
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...













