BNबांसवाड़ा न्यूज़ से – मोगा। रेप का विरोध करने वाली लड़की लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में आज जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। दरअसल, गत दिवस 12वीं कक्षा में पढ़ती एक लड़की को दोस्त द्वारा स्टेडियम में बुलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा छात्रा की बेरहमी से मारपीट की गई और उसे स्टेडियम की सीढ़ियों से धक्का मारकर फैंक दिया। इस कारण उसके दोनों पांव की हड्डियां व जबड़ा टूट गया। अब पीड़िता ने पंजाब सरकार और मोगा पुलिस से इंसाफ की मांग करते हुए पत्र लिखा हैं। इस पत्र में लड़की ने लिखा कि जतिन कंडा नामक मेरा एक दोस्त हैं और उसने मुझे 12 अगस्त शाम को फोन करके गोधेवाला स्टेडियम में बुलाया, जहां जतिन के साथ पहले से ही उसके 2 दोस्त वहां मौजूद थे। इसी दौरान जतिन ने फोन छीनने की कोशिश की और जब फोन न देने पर मारपीट कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मैंने वहां से भागने की कोशिश की तो जतिन ने मुझे स्टेडियम की छत से नीचे गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। साथ ही उसने लिखा कि वह एक मिडल क्लास फैमिली से हैं और इसे इंसाफ दिया जाएं। बता दें कि पीड़िता बास्केटबॉल प्लेयर है, जिसने कई मैडल भी जीते हैं।
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा के दल ने किया प्रतिनिधित्व
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 एवं 26 अगस्त को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन...
मोटा गांव थाना में अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
बांसवाड़ा | 26 अगस्त 2026।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, देलवाड़ा रावणा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। स्कूल...
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...













