BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – गोपालगंज: बिहार में शराबबंदी होने से शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं। गोपालगंज जिले में शराब तस्करी के आरोपियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दिया। इस वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यूपी के गोरखपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। यह वारदात उचकागांव थाना इलाके के जमसड़ हाता गांव में हुई। मृतक महिला के पिरावर वालों ने तस्करों की शराब की खेप पकड़वाई थी। यह वारदात गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो की चिंताजनक हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव के शंभू प्रसाद अपने दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान पिस्टल और धारदार हथियार से लैस 24 से अधिक लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव में आई उनकी पत्नी टुनी देवी, भाई राजू पटेल और मुकेश पटेल को गोली मार दी गई। टुनी देवी के गले में गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि भाई राजू पटेल को पेट और जांघ में और मुकेश पटेल के पेट में गोली लगी है। इनकी छाती में भी भाला मारकर जख्मी कर दिया गया। परिवार के चार अन्य लोगों को भी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घायलों में मृतक महिला टुनी देवी के पति शंभू प्रसाद, उनके बेटे विक्की पटेल, बेटी गुड़िया कुमारी, ससुर भगराशन पटेल आदि शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने पुलिस को शराब तस्करी की सूचना दी थी, जिसके आरोपियों की शराब की खेप पकड़ाई गई थी। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के घर पर चीख-पुकार मची है। पुलिस ने घर के बाहर चौकीदार की तैनाती की है।
- Advertisement -

Latest article
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...
मयूर नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
लोधा | 19 अगस्त 2026
मयूर नगर, लोधा स्थित आरएसडब्ल्यूएम परिसर में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में...
जिला कलक्टर ने ली विभागीय कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
बांसवाड़ा, 19 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में विभागीय कार्यों की साप्ताहिक...













