BN बांसवाड़ा न्यूज़ – महासमुंद: एक करोड़ 25 लाख रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गये दोनो तस्कर में से एक दिल्ली और एक यूपी का रहने वाले हैं. आरोपी गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे. दरअसल, मुखबिर की सूचना पर इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है. सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते वक्त सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम रेहटी खोल के पास पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ा. आयशर ट्रक में भूसे के नीचे गांजा पकड़े गये दोनो तस्करों के नाम सुधीर कुमार यादव और रामकुमार शाहशंकर बताया जा रहा है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इन्हें रायपुर से गांजा तस्करी के लिए हायर किया गया था. साइबर सेल और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को ये सफलता मिली है. पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है.
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













