BN बांसवाड़ा न्यूज़ – नई दिल्ली। विकासपुरी थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची की मां अस्पताल में थी। घर में अकेली होने के कारण जब बच्ची अपने स्वजन के घर जा रही थी, तभी आरोपित ने बच्ची के साथ जबरदस्ती की। शोर-शराबा होने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने तकनीकी छानबीन व सूत्रों की मदद से आरोपित की पहचान कर उसे दबोच लिया। आरोपित का नाम सुनील उर्फ सन्नी है। इसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी हुई है। छानबीन जारी है।बच्ची को दिखाया चाकू मामला सोमवार का है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। सोमवार को बच्ची की मां को उपचार के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल जाना था। दोपहर को जब बच्ची अपनी चाची के पास जा रही थी, तभी रास्ते में सुनील मिला। सुनील बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपित ने चाकू दिखाकर उन्हें चुप रहने को कहा। वह बच्ची को एक कमरे की ओर लेकर गया और जबरदस्ती करने लगा। स्वजन का आरोप है कि जब बच्ची ने शोर मचाया तब आरोपित ने उसका मुंह बंद कर दिया। बच्ची का विरोध बढ़ता देख आरोपित ने बच्ची के मुंह पर वार भी किया। स्वजन का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर जख्म के निशान हैं। जब बच्ची शोर मचा रही थी।तब कुछ लोगों का ध्यान गया और आरोपित की ओर लोग दौड़े। इस बीच आरोपित मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची काफी डरी थी। बच्ची की काऊंसिलिंग भी कराई गई। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। लोगों की मांग थी कि आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मांग को लेकर लोगों ने विकासपुरी एलिवेटेड रोड के नीच विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया, जिसके बाद लोग शांत हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और आरोपित की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। सूत्रों के माध्यम से पुलिस ने आरोपित के बारे में जानकारी एकत्रित की। एकत्रित प्रयास के बाद पुलिस आरोपित की पहचान करने में सफल हुई। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपित ई रिक्शा चलाता है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













