BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बिजनौर। यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज की बस हरिद्वार रोड पर कोटा वाली नदी के पानी में बुरी तरह से फंस गई है। चालक नदी में कितना पानी है इसका अंदाजा नहीं लगा पाया और बस तेज पानी के बहाव में फंस गई। बस के भीतर सवार यात्री छत पर पहुंचकर खुद को बचाने की गुहार लगाते हुए चिल्ला रहे हैं।शनिवार को नजीबाबाद डिपो की बस सवेरे के समय तीर्थ नगरी हरिद्वार जाने के लिए निकली थी। नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के बॉर्डर पर बहने वाली कोटा वाली नदी में अचानक से बाढ़ का ज्यादा पानी आने के कारण वहां से होकर गुजर रही यह रोडवेज की बस अचानक से नदी में तेज बहाव के साथ आये पानी के सैलाब में फंस गई,पानी में फंसने की वजह से बस के भीतर बैठे तकरीबन 50 यात्रियों के जीवन पर संकट मंडरा गया। सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड हरिद्वार व उत्तर प्रदेश की बिजनौर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसने आधे से अधिक यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से अब अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।घटना को लेकर एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया है कि एक रोडवेज बस नदी के तेज बहाव में फंस गई थी। जेसीबी मशीन की सहायता से रैसक्यू अभियान चलाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सुचना नहीं ,
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













