BN बांसवाड़ा न्यूज़ – नागपुर महाराष्ट्र की बीजेपी नेता के लापता होने का मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सना खान एक अगस्त से लापता हैं. सना अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है. सना ने अपने परिवार से कहा था कि वह दो दिन में वापस आ जाएंगी. लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ना ही सना आईं, ना उनकी कोई खबर. सना का फोन भी बंद है. अब उनके परिवारवालों ने नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है,सना खान नागपुर बीजेपी की सक्रिय महिला नेता हैं. परिवार के मुताबिक, वो जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थीं. पप्पू शाहू शराब तस्करी में लिप्त था और वो जबलपुर के पास एक ढाबा चलाता था. सना और पप्पू का बीते कुछ समय से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है कि पुलिस की एक टीम सना खान की तलाश में जबलपुर गई है. अभी तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा है. पप्पू शाहू भी अपने परिवार के साथ फरार है. सना खान की हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल नागपुर पुलिस जबलपुर पुलिस की मदद से जांच कर रही है.
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













