BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – हरियाणा के सोनीपत में बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा की छाती व हाथ पर गोलियां मारी गई हैं। उसके शव को खरखौदा के अस्पताल में लाया गया हे। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है। पता लगाया जा रहा है कि उसको किन हालातों में गोली लगी है। एसीपी जीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे हैं। प्रारंभिक जानकारी अनुसार खरखौदा क्षेत्र के गांव रोहणा की खुशबू (19) बीएससी नर्सिंग कर रही है। रविवार को छुट्टी के चलते वह घर पर थी। बताते हैं कि वह किसी काम से घर से बाहर निकली तो गली में उस पर गोलियां चलाई गई। उसकी छाती में गोली लगने से मौत हो गई। एक गोली उसके हाथ में भी लगी है।गांव में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। परिवार व आसपास के लोग घरों से निकले तो खुशबू गली में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसे परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मामला हत्या का मान कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है। लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। वारदात को लेकर उससे पूछताछ हो रही है। गोली अज्ञात कारणों से चली बताई जा रही है। पूरी वारदात से पर्दा उठाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।
- Advertisement -

Latest article
TCS संस्थान द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों...
बांसवाड़ा, 17 जून। ट्राइबल केयर सेवा संस्थान (TCS), बांसवाड़ा द्वारा बुधवार को TAD सभागार में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया।...
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...













