BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां के एक मदरसा के इमाम पर नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता की बहन ने शिकायत में कहा कि आरोपी इमाम मदरसा में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए बुलाता था। शनिवार को भी उसने बच्चों को बुलाया। पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।बच्ची ने घर पहुंचकर मौलाना की हरकत के बारे में बताया। उसने घरवालों को बताया कि मौलाना इरफान ने उसके साथ गंदी हरकत की है। बच्ची के परिजन जब मदरसा पहुंचे तो वह फरार हो गया था। बच्ची को लेकर परिवार के सदस्य थाने पहुंचे। थाने में इमाम के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेजा गया है। बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ बुढ़ाना थाने में दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के दो टीमें लगाई गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













