क्या 2024 में फिर भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी लेकिन? कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की भविष्यवाणी

0
110
neta shashi tharur
neta shashi tharur

राजनैतिक उठक पठक के इस मौसमी दौर में कांग्रेसी लीडर शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है कि 2024 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली है। हालांकि उन्होंने कहा कि बीजेपी को केंद्र में सरकार बनाने से रोका जा सकता है। अगर भाजपा की सीट टैली कम हो गई तो एनडीए गठबंधन के दलों का बीजेपी पर से विश्वास उठ जाएगा और फिर वह सरकार नहीं बना पाएगा। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए ने 303 सीटें जीती थीं। वहीं एनडीए का दावा है कि 2024 में वह 400 का आंकड़ा पार करेगा।
भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस और अन्य 27 दलों ने मिलकर I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। केरल साहित्य उत्सव में संबोधित करते हुए थरूर ने कहा कि भाजपा के नंबर कम किए जा सकते हैं। इसके बाद उसे केंद्र में सरकार बनाने से भी रोका जा सकता है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि भाजपा की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की क्षमता रखती है। हालांकि अगर भाजपा कमजोर हुई तो उसके सहयोगी उसके साथ सरकार बनाने को तैयार नहीं होंगे। इसलिए हमें प्रयास करना चाहिए।
थरूर ने कहा कि INDIA गठबंधन अगर ज्यादातर राज्यों में सीट शेयरिंग पर सहमित बना लेता है तो हार को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा, पहले लगता था कि कांग्रेस और सीपीआई (एम) के बीच सीट शेयरिंग बहुत ही मुश्किल है। हालांकि अब दोनों साथ आने को तैयार हैं। केरल में देखें तो कहा नहीं जा सकता कि आखिर दोनों धुर विरोधी पार्टियां साथ कैसे आ सकती हैं। हालांकि इंडिया गठबंधन की यही अच्छाई है कि इसमें अलग-अलग विचारधारा के लोग भी जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here