बांसवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना संपन्न

0
4
BN News Mirza
BN News Mirza

बांसवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हुई। मतगणना गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय, बांसवाड़ा में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे शुरू हुई।

इन चुनावों में जिला परिषद की 43 सीटों तथा जिले की 16 पंचायत समितियों की कुल 280 सीटों के लिए मतगणना की गई। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई गई।

मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक राजपाल सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मतगणना स्थल का लगातार निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न मतगणना कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं मतगणना प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मतगणना के दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं मतगणना कार्मिक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते रहे। समुचित प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं के बीच पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

News Mirza | देश हित – जन हित में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here