बांसवाड़ा, 19 अगस्त। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के तहत बांसवाड़ा जिले की नगर परिषद बांसवाड़ा तथा नगरपालिका कुशलगढ़ एवं परतापुर-गढ़ी के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव की घोषणा के साथ ही इन तीनों नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।
आचार संहिता के तहत सरकारी या सार्वजनिक कोष से सरकार की उपलब्धियां दर्शाने वाले विज्ञापन, होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने पर रोक रहेगी। पहले से लगे ऐसे प्रचार सामग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से राजकीय कोष का इस्तेमाल कर सत्ताधारी दल को लाभ पहुंचाने वाले विज्ञापन या राजनीतिक प्रकृति की सामग्री प्रकाशित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, मतदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की तत्काल प्रभाव से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका और परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में चुनावी प्रक्रिया अब आचार संहिता के दायरे में होगी।
प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by News Mirza














