मानवीय योगदान देने वाले 20 डॉक्टर्स का किया सम्मान

0
89
krashana seva BN News (2)
krashana seva BN News (2)

मानव जीवन में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत खास है। उन्हें भगवान से कम नहीं समझा जाता है। क्योंकि भगवान की तरह डॉक्टर भी एक व्यक्ति को नया जीवन देने में भूमिका निभाते हैं यह बात कृष्णा सेवा संस्थान की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने कार्यक्रम में कही, इसलिए डॉक्टर को सम्मान देने के रूप में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है,इसी क्रम को जारी रखते हुए कृष्णा सेवा संस्थान की महिलाओं ने महात्मा गांधी अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाली डॉक्टर को दुपट्टा उड़ाकर, मां त्रिपुरा की तस्वीर डॉक्टर पेन भेट कर

उनका ,सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में 7 महिला डॉक्टर एवम अन्य वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित थे। सम्मानित होने वाले डॉक्टर में महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ डा .खुशपाल सिंह ,डा• मंयक शर्मा,डा• योगेश जोशी,डा• डी•एन•गोयल,डा• प्रदीप राठौड,डा• महेन्द्र मीणा,डा• हरीश शर्मा,डा• सर्वेश विसारिया,dr शंकर लाल यादव ,डा• सुनिता गरासिया ,डा• ऊषा गौतम,गायनिक डा• शीतल गोयल,डा• रंजन चरपोटा,डा• दीपा कटारा,डा• ऊषा डामोर उपस्थित रहे संस्था की सभी बहनों ने डॉक्टर का सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा रक्तदान भी किया गया। रक्तदान करने वाले डॉक्टर को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात संस्था की दीप्ति श्रीवास्तव रांची नायर सुनीता मीणा हेतल अग्रवाल एवं उर्मिला उपस्थित रही सभी ने महात्मा गांधी अस्पताल में परिवार जनों को फल वितरण किया।

krashana seva BN News 1
krashana seva BN News 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here