सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत ,गरड़िया एनीकट में डूबे युवक का शव बरामद,

0
35
गरड़िया एनीकट में डूबे युवक का शव बरामद (1)
गरड़िया एनीकट में डूबे युवक का शव बरामद (1)

बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ थाना सांप के काटने के बाद उपचार के लिए बांसवाड़ा लाए गए 17 वर्षीय किशोर की आज उपचार के दौरान मौत हो गई।

किशोर की मौत के बाद पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गरड़िया एनीकट में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF और ग्रामीणों ने चलाया तलाश अभियान

गरड़िया एनीकट में डूबे युवक का शव बरामद (2)
गरड़िया एनीकट में डूबे युवक का शव बरामद (2)

सलूंबर। जिले के टेकन खोडी पीपली निवासी 25 वर्षीय मांगीलाल पुत्र नाथू रावत मीणा के गरड़िया एनीकट में डूबने की सूचना के बाद SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से एनीकट में तलाश अभियान चलाया गया।

तलाश के दौरान मांगीलाल का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की जानकारी स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here