बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा अंबा चौदस के पावन अवसर पर राजकीय बालिका आश्रम छात्रावास-2, सिविल लाइन, बांसवाड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में 21 पौधों का पौधारोपण किया गया।
विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला प्रचार व प्रसार प्रमुख एडवोकेट तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में इस अवसर पर आमला, शीशम, पीपल एवं नीम सहित विभिन् छायादार एवं ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे लगाए गए। बहनों द्वारा अब तक 21000 पौधे लगाए जा चुके हैं।
पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मातृशक्ति की जिला संयोजिका मिथिलेश कौशिक, ओरसहसंयोजिका रेखा कंसारा,प नगर संयोजिका चंदा सिंह, सहसंयोजिका सीमा दवे, सुनीता कौशिक, शशि कटारा एवं गीता पांचाल सहित छात्रावास की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सहभागिता की और लगाए गए पौधों की देखभाल संकल्प।
न्यूज़ मिर्ज़ा को ये जानकारी तरुण कुमार अडीचवाल जिला प्रचार व प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा ने दी ।














