मयूर नगर लोधा में 40 फीट रावण और मेघनाथ का दहन, भव्य दशहरा मेले का आयोजन

0
10
एलएनजे परिवार की ओर से भव्य दशहरा
एलएनजे परिवार की ओर से भव्य दशहरा

बांसवाड़ा। विजयादशमी के पर्व पर मयूर नगर लोधा में एलएनजे परिवार के लिए मयूर नगर लोधा स्टाफ क्लब की ओर से भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में 40 फीट ऊंचे रावण और मेघनाथ के दहन के साथ रामरथ सवारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल और फन गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य संचालन अधिकारी शंभू कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डेनिम नीट्स हेड अमन कुशवाह और बीएमडी नवदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

मेले में महिला क्लब अध्यक्ष निशी शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने चाट-पकौड़े सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। वहीं, क्लब सचिव ममतेष जैन के नेतृत्व में फन गेम्स आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने बच्चों और बड़ों का ध्यान आकर्षित किया।

दशहरा मेले का मुख्य आकर्षण रावण और मेघनाथ का दहन रहा। महिला क्लब सदस्या छाया घोष, कुसुम जायसवाल और दामिनी जोशी के नेतृत्व में रामरथ सवारी निकाली गई। एलएनजे परिवार के बच्चों ने राम दरबार की वेशभूषा धारण कर रामरथ की शोभा बढ़ाई। इसके बाद 40 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी आयोजन को खास बनाया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रीतम गुजर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। महाप्रबंधक लीगल एवं पीआर मनोज शाह ने बताया कि स्टाफ क्लब की यह पहल कर्मचारियों के बीच सामुदायिक भावना और आपसी एकता को बढ़ावा देती है।

इस अवसर पर संयुक्त प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता और बिजनेस हेड नरेश कुमार बहेड़िया ने एलएनजे परिवार सहित समस्त वागड़वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

News Mirza | देश हित – जनहित में हर खबर

भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here