BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – Mahindra Bolero new Model: Mahindra जल्द ही नई बोलेरो (2022 Mahindra Bolero) को मार्केट में लाने वाली है. हाल ही में बोलेरो को कंपनी के नए लोगो के साथ रोड टेस्ट करते हुए देखा गया है। देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra नए मॉडल लाने के साथ-साथ पुराने वाहनों को भी अपडेट कर रही है. कंपनी स्कॉर्पियो ( Scorpio ), स्कॉर्पियो एन ( Scorpio N ) का नया मॉडल लेकर आई और स्कॉर्पियो क्लासिक ( Scorpio Classic ) बनाने के लिए पुरानी स्कॉर्पियो को भी अपडेट किया। अब बोलेरो की बारी है। रिपोर्ट के मुताबिक Mahindra जल्द ही नई बोलेरो (2022 Mahindra Bolero) को मार्केट में लाने वाली है. हाल ही में बोलेरो को कंपनी के नए लोगो के साथ रोड टेस्ट करते हुए देखा गया है।Mahindra Bolero को भारतीय बाजार में लगभग दो दशक से बेचा जा रहा है. अब यह कार एक नए अवतार में आने वाली है। Motor Craz नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर बोलेरो की नए लोगो वाली तस्वीरें शेयर की हैं। माना जा रहा है कि नई बोलेरो को कई अपडेट के साथ लाया जाएगा, जबकि इसका बॉक्सी डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा। 2022 Mahindra Bolero में एक संशोधित रेडिएटर ग्रिल होगा। महिंद्रा का नया लोगो भी फ्रंट में देखा जा सकता है। इसमें थोड़ा बदला हुआ फॉग लैंप भी मिल सकता है। पीछे की तरफ बोलेरो में नए लोगो के साथ एक स्पेयर व्हील कवर मिलता है। ऐसा लगता है कि टेल लैंप पैटर्न भी थोड़ा बदल गया है। साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा ही है।इंजन की बात करें तो इसमें किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई बोलेरो को 1.5-लीटर इंजन के साथ लाया जाएगा, जो 75bhp की पीक पावर और 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 3-सिलेंडर इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई महिंद्रा बोलेरो को त्योहारी सीजन में अक्टूबर-नवंबर 2022 के आसपास ला सकती है।