विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

0
17
vishv hindu parishad
vishv hindu parishad

बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, सामाजिक समरसता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला कार्यकारिणी के विस्तार के तहत विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष सुखलाल लोहार उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष मोहन पटेल ने की।

मुख्य अतिथि सुखलाल जी लोहार ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक उत्सवों को समाज के बीच जाकर और समितियों के माध्यम से आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता को जीवन में व्यवहारिक रूप से उतारने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने की बात कही।

कार्यकारिणी का विस्तार, नए दायित्वों की घोषणा

विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया कि बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।

छोटी सरवा प्रखंड में अध्यक्ष के रूप में रवि , उपाध्यक्ष रणछोड़ , मंत्री विजय , संयोजक रणजीत सिंह तथा सत्संग प्रमुख जयेश के नाम की घोषणा की गई।

वहीं घाटोल प्रखंड में मोहन राठौर तथा बजरंग दल प्रखंड संयोजक के रूप में नितेश तीरगर के नाम की घोषणा की गई। बजरंग दल प्रखंड सह-संयोजक के दायित्व की घोषणा भी की गई। इसके अलावा साधना देवड़ा को विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक में संध्या रस्तोगी, चंद्र सिंह सूर्यवंशी, त्रिभुवन व्यास, रमेश तेली, शक्ति गाकर, राजेंद्र जी आचार्य, विनोद जोशी, भोपाल सिंह हौरी, नरपत सिंह , अरुण जोशी, मोहन कलाल, आशीष, लक्ष्मण सिंह , विनोद पांचाल, गोपी वाल्मीकि, सीमा दवे, तनीषा शर्मा, मनोज खांट , शंकर रलोतीया और साधना

देवड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here