बांसवाड़ा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 80.58% मतदान दर्ज,आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई और नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान, 2.35 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

0
6
आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई और नाहरपुरा पंचायत समिति
आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई और नाहरपुरा पंचायत समिति

बांसवाड़ा, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में मंगलवार को बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समितियों आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई एवं नाहरपुरा में मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 80.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 2,35,197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई और नाहरपुरा पंचायत समिति2
आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई और नाहरपुरा पंचायत समिति2

जिले की चारों पंचायत समितियों में जिला परिषद के 10 सदस्यों एवं पंचायत समितियों के 66 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान करवाया गया।

नाहरपुरा में सर्वाधिक 82.71 प्रतिशत मतदान

शाम 6 बजे तक प्राप्त मतदान आंकड़ों के अनुसार पंचायत समिति नाहरपुरा में सर्वाधिक 82.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं गांगड़तलाई में 80.80 प्रतिशत, आनंदपुरी में 80.19 प्रतिशत तथा बागीदौरा में 79.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समितिवार मतदान की स्थिति इस प्रकार रही—

  • आनंदपुरी: 48,850 मत
  • बागीदौरा: 75,429 मत
  • गांगड़तलाई: 69,180 मत
  • नाहरपुरा: 41,738 मत

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, मतदान दलों की व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों एवं पुलिसकर्मियों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

पुलिस एवं प्रशासन रहा सतर्क

मतदान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की गई।

अंतिम मतदान आंकड़ों का इंतजार

जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार शाम 6 बजे तक के आंकड़ों में कुल 80.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अंतिम मतदान प्रतिशत एवं मतदाताओं की संख्या की सूचना प्राप्त होने के बाद अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे।

News Mirza | बांसवाड़ा

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

देश हित – जन हित में हर खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here