BN बांसवाड़ा न्यूज़ – हरियाणा पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत रोहतक जिले में 222 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिसार और कलानौर के रहने वाले हैं। एक गुप्त सूचना के बाद एंटी नारकोटिक्स सेल की एक टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक कार में मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने नाके पर वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए दिल्ली की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया और शक के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार सवार कलानौर निवासी आरोपी अजीत के कब्जे से 222 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार अन्य आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि ड्रग रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
- Advertisement -

Latest article
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र...
झालोद में 2 अगस्त को नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप,एवं आवश्यक दवाइयां | विशेषज्ञ चिकित्सकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
जनहित में एक महत्वपूर्ण सूचना।
यदि आप या आपके परिवार का कोई...













