BN बांसवाड़ा न्यूज़ – रायगढ़। धरमजयगढ़ पुलिस ने कल लंबे समय से फरार धोखाधड़ी के आरोपी खेमसाय सारथी (70 साल) निवासी ग्राम चारमार थाना करतला जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अपने तीन छोटे भाईयों के साथ धोखाधड़ी कर जमीन मुआवजा में मिले 13 लाख रूपये बैंक में फर्जी सहमति पत्र पेश कर निकाल लिया और सारे रूपये खर्च कर लौटाने से इंकार कर किया था। जानकारी के अनुसार आवेदक मोतीराम सारथी पिता स्व. बुधराम सारथी उम्र 48 वर्ष सा. चारमार थाना करतला जिला कोरबा हाल मुकाम ग्राम कुचैना थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा के द्वारा धोखाधड़ी के संबंध में आवेदन दिया गया जिसके अनुसार खेमसाय सारथी, हीराराम सारथी, गंगाराम सारथी,मोतीराम सारथी निवासी ग्राम धसकामुड़ा, थाना- छाल , तहसील- धरमजयगढ़, जिला – रायगढ़ के निवासी है। इनके पैतृक गांव के सामिलाती भूमि ग्राम धसकामुडा प.ह.न. 46 खसरा न. 488/3 रकबा 0.405 हेक्टेयर को रेल्वे द्वारा अधिग्रहण किया गया जिसका मुआवजा राशि कुल 13,27,000 रूपये मिला था जिसे इसका बडा भाई खेमसाय सारथी चोरी छिपे आईसीआईसीआई बैंक शाखा धरमजयगढ़ में खाता खुलवाकर सम्पूर्ण रकम अपने खाते में डालकर फर्जी सहमति पत्र नोटरी से तैयार कराकर रकम आहरण कर लिया।आवेदक एवं अन्य भाईयों के द्वारा आपसी मुआवजा का बटवारा करने कहने पर किसी को पैसा नहीं देने भोला शिकायती आवेदन पत्र पर दिनांक 27.03.2022 को आरोपी खेमसाय सारथी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी लंबे समय से अपने जान परिचित के यहां शरण लिया हुआ था, जिसकी सूचना देने थाना प्रभारी धर्मजयगढ़ अपने मुखबिर तैनात कर रखे थे, कल मुखबिर सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर मुआवजा में प्राप्त रकम को खर्च कर देना बताया है जिसे कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , जहां से उसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उपनिरीक्षक नंदलाल पैंकरा, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी की प्रमुख भूमिका रही है।
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा के दल ने किया प्रतिनिधित्व
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 एवं 26 अगस्त को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन...
मोटा गांव थाना में अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
बांसवाड़ा | 26 अगस्त 2026।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, देलवाड़ा रावणा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। स्कूल...
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...













