BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कोरबा के ग्राम नवापारा में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। छात्र को ब्रेन ट्यूमर था और उसका इलाज पिछले 2 सालों से बिलासपुर CIMS में चल रहा था। माता-पिता ने उसके इलाज के लिए अपने खेत को भी गिरवी रख दिया था, लेकिन फिर भी उसने खुद ही अपनी जान ले ली। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। कोरबा के जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नवापारा गांव में किसान मान सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे का नाम सुनील पटेल (19 वर्ष) और छोटे बेटे का नाम सुरेश पटेल (17 वर्ष) है। सुरेश को 2 साल पहले ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला। इसके बाद परिवार लगातार उसका इलाज करवा रहा था। इलाज के लिए खेत को भी गिरवी रखना पड़ा। अपनी बचत भी खर्च करनी पड़ी, लेकिन फिर भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ। इधर बीमारी के कारण सुरेश अवसाद में चला गया। एक साल पहले उसका ऑपरेशन भी कराया गया था। रेडियोथेरेपी भी चली, लेकिन उसकी बीमारी जस की तस थी, जिससे वो बहुत परेशान था।
- Advertisement -

Latest article
मयूर नगर लोधा में हरियाली अमावस्या पर 251 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की...
बांसवाड़ा, 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मयूर नगर लोधा के स्टाफ क्लब की ओर से बुधवार को मिल प्रांगण में...
विश्व आदिवासी दिवस पर गरमाई राजस्थान की सियासत, सांसद राजकुमार रोत ने CM भजनलाल...
बांसवाड़ा-डूंगरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजस्थान की सियासत में आदिवासी मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत...
मतदाताओं को गहलोत सरकार के जनहित कार्य याद दिलाएं: अर्जुन सिंह बामनिया
बांसवाड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा एवं नगर कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा की संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित...












