BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उत्तराखंड में कोरोना से मां की मौत के बाद दो वक्त की रोटी के लिए सबके आगे हाथ फैलाने के लिए मजबूर दस साल का एक बच्चा करोड़ों की जायदाद का मालिक निकला। दरअसल, उसके दादा ने मरने से पहले अपनी आधी जायदाद उसके नाम कर दी थी। वसीयत लिखे जाने के बाद से परिजन उसे ढूंढ रहे थे। कलियर में सड़कों पर घूमते वक्त गांव के युवक मोबिन ने उसे पहचाना। परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को वह बच्चे को अपने साथ घर ले गए। बच्चे के नाम गांव में पुश्तैनी मकान और पांच बीघा जमीन है। यूपी के जिला सहारनपुर के गांव पंडोली में रहने वाली इमराना पति मोहम्मद नावेद के निधन के बाद 2019 में अपने ससुराल वालों से नाराज होकर अपने मायके यमुनानगर चली गई थी। वह अपने साथ करीब छह साल के बेटे शाहजेब को भी ले गई थी। सुराल पक्ष ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। अब बच्चे को लेकर कलियर आ गई। परिजनों ने काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोरोना महामारी आई तो लॉकडाउन लग गया। इसी महामारी में मां इमराना का साया भी मासूम शाहजेब के सिर से उठ गया। तब से शाहजेब कलियर में लावारिस जिंदगी जी रहा था। चाय व अन्य दुकानों पर काम करने के साथ ही पेट भरने को वह सड़क पर भीख भी मांगने को मजबूर था। उसके सबसे छोटे दादा शाहआलम का परिवार अब उसे सहारनपुर ले गया है। मासूम की फोटो परिजनों ने व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल साइट्स पर अपलोड कर तलाशने वाले को इनाम का ऐलान किया था। दूर का एक रिश्तेदार मोबिन कलियर आया था। बाजार में घूमते वक्त उसकी नजर शाहजेब पर पड़ी तो उसने वायरल फोटो से उसके चेहरे का मिलान किया। पूछने पर शाहजेब ने अपना और मां के नाम के साथ गांव का नाम सही बताया तो मोबिन ने उसके परिजनों को सूचित किया। पहले बहू का घर छोड़कर जाना और उसके बाद बेटे की मौत से दादा मोहम्मद याकूब सदमे में थे। हिमाचल में एक स्कूल से रिटायर याकूब की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटों में से नावेद का निधन हो चुका, जिनके बेटे का नाम शाहजेब है। दूसरे बेटे जावेद का परिवार सहारनपुर में ही रहता है। दादा ने अपनी वसीयत में लिखा था कि जब कभी भी मेरा पोता वापस आए तो उसे आधी जायदाद सौंप दी जाए।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर-2026 में पट्टों, प्रमाण-पत्रों और योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 7 जुलाई। नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में शहरी...
वाग तलाब में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 6 जुलाई। पंचायत समिति छोटी सरवन की ग्राम पंचायत वाग तलाब में...
ग्रामीण सेवा शिविर बना परिवार की खुशियों का माध्यम: वर्षों पुराना भूमि बंटवारा आपसी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
तलवाड़ा -राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बांसवाड़ा...












