बालश्रम उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बांसवाड़ा के कुशलगढ़ तहसील में

0
84
कुशलगढ़ से नाजनीन पठान की 1खबर
कुशलगढ़ से नाजनीन पठान की 1खबर

बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील में आज बाल विवाह, बाल मजदूरी और महिला हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता सभा आयोजित की गई,बांसवाड़ा SP हर्षवर्धन अग्रवाला एवं उप अधिक्षक श्याम सिंह के मार्गदर्शन , पुलिस विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल कल्याण समिति, जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेणेषश्वर लोक विकास संस्थान, महिला मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वाधान में भील समग्र विकास संस्थान कुशलगढ में आयोजित किया गया।बालश्रम उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बांसवाड़ा के कुशलगढ़ तहसील में ,

बच्चों और महिलाओं व् श्रमिकों के हक़ में उठी आवाज़ कुशलगढ़ में हुई जागरूकता सभा
बच्चों और महिलाओं व् श्रमिकों के हक़ में उठी आवाज़ कुशलगढ़ में हुई जागरूकता सभा

कुशलगढ़ में बाल श्रम उन्मूलन जन जागरूकता कार्यक्रम,बालश्रम उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल एवं उप अधिक्षक श्याम सिंह के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल कल्याण समिति, जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेणेषश्वर लोक विकास संस्थान, महिला मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वाधान में भील समग्र विकास संस्थान कुशलगढ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से थानाधिकारी रूपसिंह चारण, जिला बाल कल्याण समिति के दिलीप रोकड़िया, बाल कल्याण समिति पूर्व अध्यक्ष गोपाल पंड्या, बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक नानू लाल रोत, कवि भागवत कुंदन, महिला एवं बाल विकास के सुपरवाईजर के राजु मईडा, बेणेश्वर लोक विकास संस्थान के सचिव यतिन उपाध्याय, चाईल्ड लाईन के कमलेश बुनकर, महिला मजदूर संध की नीलू जाट, टीना गरासिया, जिला परियोजना अधिकारी धर्मेश भारद्वाज की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे कुशलगढ़ थानाधिकारी रूपसिंह चारण ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जो जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है वो बहुत की सराहनीय कार्य है इससे लोगो में जगरूकता आयेगी और इससे अपराध को भी रोका जा सकता है। इसके लिए पुलिस विभाग हमेशा तत्पर रहता है और हमारे माध्यम से किसी का जीवन बचता है तो यह काबिले तारिफ हैं।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति पूर्व अध्यक्ष गोपाल पंड्या ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन को लेकर हमे सभी के साथ समन्वयन के साथ कार्य करने की आवष्यकता है तभी बच्चों का सर्वागिण विकास हो सकता है।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप रोकडिया ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति के माध्यम बालश्रम में लिप्त बच्चों का पुर्नवास किया जाता है जिससे उसको शिक्षा की मुख्यधार से जोडा जाता है। उनके बाल अधिकारो की सुरक्षा की जाती है। इसके लिए बाल कल्याण समिति हमेशा तत्पर रहती हैं।
कार्यक्रम में बेणेश्वर लोक विकास संस्थान के सचिव यतिन उपाध्याय ने बताया कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में उमंग 5 अभियान का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए हम सभी का समन्वित प्रयास अति आवष्यक है। तभी हम बच्चों का बालश्रम उन्मूलन का जो सपना देखा है वो साकार हो सकता है।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक कमलेश बुनकर ने बताया कि बालश्रम से संबंधित सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देवे, जिससे त्वरित कार्रवाई कर बच्चों का जीवन बचाया जा सके।
बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक नानू लाल रोत ने बताया की बच्चों का बालश्रम से मुकत करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ दिलवाया जा सकता है जिससे उसके परिवार में आजिवीका और शिक्षा का लाभ मिल सकता है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास के सुपर वाईजर राजु मईड़ा ने बताया कि बच्चों से सम्बन्धित मुददों के लिए हम हमेशा ही कार्य कर रहे है लेकिन बालश्रम के उन्मूलन के लिए भी हमें प्रयास करने की जरूरत हैं । कार्यक्रम में कवि भागवत कुन्दन ने बालश्रम उन्मूलन को लेकर कविता के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य किया।
कार्यक्रम में मजदूर संध की अनिता ने आजीविका के लिए परिवार के साथ बच्चों के पलायन के बारे में बताया। जिसमें बच्चों की षिक्षा, स्वास्थ पर बुरा असर पडता है। टीना गरासिया ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में परियोजन अधिकारी धर्मेष भारद्वाज ने बालश्रम उन्मूलन को लेकर संस्था के समन्वित प्रयासो के बारे में बताया व बालश्रम उन्मूलन को लेकर सभी शपथ दिलवाने का कार्य किया।
कार्यक्रम में बेणश्वर लोक विकास संस्थान के देवेन्द्र राव, आजीविका ब्यूरो से नीलू जाट, टीना गरासिया, जिथरी मईडा, काउंसलर रिता डामोर, भारती बसेर, नाजनीन बानो, सुरक्षा सखी, एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की साथीन आदि उपस्थित थे तथा राजू मईडा पर्यवेक्षक एवं अनिल व्यास जेंडर स्पेशलिस्ट महिला अधिकारिता महिला अधिकारिता का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति पूर्व अध्यक्ष गोपाल पंड्या ने एव आभार जिला परियोजना अधिकारी धर्मेश भारद्वाज ने माना।

सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह और बाल मजदूरी को रोकने, महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाने की सामूहिक शपथ ली।

सभा में बाल अधिकार, शिक्षा का महत्व और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने पर ज़ोर दिया गया।

कुशलगढ़ थाना अधिकारी और महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा –
“समाज को तभी बदल सकते हैं, जब हम मिलकर हर बच्चे को स्कूल और हर महिला को सम्मान देंगे।”

यह आयोजन एक मजबूत संदेश था – अब और चुप नहीं बैठेंगे, बच्चों और महिलाओं के हक़ में आवाज़ बुलंद करेंगे।

कुशलगढ़ की जागरूक महिला नाजनीन पठान ने ये जानकारी बांसवाड़ा न्यूज़ को दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here