BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बिहार की राजधानी पटना में एटीएम में कैश जमा करने वाली एक निजी कंपनी के कैश वैन चालक के 1.50 करोड़ रुपए लेकर फरार होने का एक मामला प्रकाश में आया है। अगमकुआं के भूतनाथ रोड से निजी कंपनी का कैश वैन सोमवार को एटीएम में रुपए डालने निकला था। इस वैन में चालक के अलावा कंपनी के चार लोग सवार थे। आरोप है कि डंका इमली के पास स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम में जैसे ही अन्य कर्मचारी रुपए डालने घुसे वैसे ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस वैन को कुल तीन एटीएम में पैसे डालने थे।पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आलमगंज थानान्तर्गत एजीएस सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के एक कैश वैन के गायब होने की सूचना है। डंका इमली चौराहा के पास के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से कैश लाने के क्रम में कैश वैन गायब हुआ था। गायब हुये कैश वैन को बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कैश वैन को बरामद किया गया है। वैन का ड्राइवर व वैन में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए गायब हैं। घटना की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया यह धोखे के तहत पैसे गायब कर देने का मामला प्रतीत हो रहा है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













