BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी- बड़वानी। जिले के सबसे दूरस्थ व पहाड़ी अंचल के ग्राम पाटी क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बोरकुंड गांव में पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद एक कच्चा मकान आग से पूरी तरह खाक हो गया। घर में मौजूद तीन बच्चे माता-पिता की आंखों के सामने जिंदा जल गए। आग में चार बकरी, बैल भी जिंदा जल गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जिपं अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचाा। जानकारी के अनुसार बोरकुंड के कातर फलिया में राजाराम पुत्र डोगरसिंग नरेला के पहाड़ी पर बने कच्चे मकान में सोमवार दोपहर में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे राजाराम और उसकी पत्नी खाना खाकर घर के समीप ही खेत में कुआं खोदने गए थे।इस दौरान घर में उनके तीन बच्चे 10 वर्षीय मुकेश, 8 वर्षीय राकेश और 6 वर्षीय आकेश मौजूद थे। साथ ही 4 बकरियां व 1 बैल बंधा था। इसी दौरान मकान में आग लगी। आग की सूचना पर तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, एसडीएम घनश्याम धनगर, एसडीओपी रुपरेखा यादव, पाटी पुलिस व तहसीलदार पहुंचे। इसके बाद दोपहर कलेक्टर डा. राहुल फटिंग, एसपी पुनीत गहलोद भी अमले के साथ पहुंचे। जानकारी के अनुसार बांस-बल्ली से निर्मित मकान पहाड़ी पर होकर एक ओर ईंट की कच्ची दीवार व तीन तरफ काठियां की आड़ थी। एसडीएम ने बताया कि मौका पंचनामा में जो जानकारी स्वजनों ने बताई हैं उसके अनुसार मकान में राजाराम और उसकी पत्नी गुड़ीबाई अपने बच्चों के साथ रहते थे।सुबह खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग जल गई थी। उसके पास ही सुखा सुकला यानि चारा रखा था। चूल्हे की आग से सुकला सुलगा और देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। राजाराम ने बताया कि बच्चों की पुकार और धुआं उठता देख कुएं से बाहर आए तो उनका घर जलता दिखा। उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें काफी तेज थी। शासन ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। घटना पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई और आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। वहीं जिपं अध्यक्ष बलवंत पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, एसपी पुनीत गहलोत, एसडीएम घनश्याम धनगर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तत्कालिक सहायता के रूप में प्रभावितों को 30 हजार रुपये की राशि का चेक रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से दिया। साथ ही 3 बच्चों की मौत होने पर आरबीसी की धारा के तहत 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घर में रखी हुई वस्तुएं आग से नष्ट होने पर 1 लाख 91 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की है।
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा के दल ने किया प्रतिनिधित्व
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 एवं 26 अगस्त को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन...
मोटा गांव थाना में अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
बांसवाड़ा | 26 अगस्त 2026।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, देलवाड़ा रावणा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। स्कूल...
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...













