BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मध्य प्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पेड़ से गिरने के बाद एक नुकीली लकड़ी 12 साल के लड़के के पेट से आर-पार हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने लकड़ी को निकाला। लड़के की हालत स्थिर है। जालियापानी के 13 वर्षीय बालक बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान डाली टूटने से वह नीचे गिर गया। जमीन पर पहले से एक नुकीली लकड़ी पड़ी थी जो उसके पेट में घुस गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके पेट से लकड़ी निकाली। घायल की निगरानी डॉक्टरों की टीम कर रही है। हालत में सुधार बताया गया है। पानसेमल BMO डॉक्टर अरविंद किराड़े ने बताया कि लड़का बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन डाली कमजोर होने के कारण टूट गई और वह नीचे गिर गया, जिससे नीचे पड़ी लकड़ी उसके पेट को चीरते हुए आर-पार हो गई। उसको इंदौर रेफर किया गया है। v
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, BJP ने जीते 34 वार्ड, कांग्रेस 22 और...
बांसवाड़ा, 14 सितंबर। नगर परिषद बांसवाड़ा के 60 वार्डों के चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...
सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत ,गरड़िया एनीकट में डूबे युवक...
बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ थाना सांप के काटने के बाद उपचार के लिए बांसवाड़ा लाए गए 17 वर्षीय किशोर की आज उपचार के दौरान मौत हो...
प्रयागराज में गौवध के मामले में मां, बेटे और बेटी गिरफ्तार, 3 चापड़ समेत...
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में गौवध के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार...













