BN बांसवाड़ा न्यूज़ – दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है. केजरीवाल को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने को लेकर देशभर में विरोध किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर बैठ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. रायपुर में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के बाद जयस्तंभ चौक पर बीच सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई. वहीं आप के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. आप के जिला सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के लोगों को परेशान कर रही है. सीबीआई ने केंद्र के इशारे पर ही अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है. 2023 और 2024 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी. केंद्र सरकार कितना भी दबाव बनाने की कोशिश करें आप के कार्यकर्ता लड़ेंगे।
- Advertisement -

Latest article
जिला कलक्टर ने AVVNL की समीक्षा बैठक ली, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों के...
बांसवाड़ा | 22 जुलाई
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को...
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू, जानिए आपके...
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा...
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस: बांसवाड़ा में CSR के तहत वृक्षारोपण, विद्यार्थियों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर...













