BN बांसवाड़ा न्यूज़ – लखनऊ: मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया गया है. सांसद अफजाल अंसारी को चार साल की सजा मिली और एक लाख का जुर्माना लगाया गया है. गैंगस्टर के ये मामले करंडा थाना और मोहम्दाबाद थानों से बनाए गए आपराधिक मुकदमों से बनाए गए गैंगचार्ट पर आधारित है. मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई में जुड़ा जबकि अफजाल कोर्ट में पेश हुए.यूपी के बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था. इस मामले में 2007 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. एजाजुल हक का देहांत हो चुका है. इस मामले में 1 अप्रैल को सुनवाई पूरी हो गई थी. पहले इस मामले में पहले 15 अप्रैल को फैसला आना था लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया गया था. इस मामले में साल 2012 में गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, BJP ने जीते 34 वार्ड, कांग्रेस 22 और...
बांसवाड़ा, 14 सितंबर। नगर परिषद बांसवाड़ा के 60 वार्डों के चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...
सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत ,गरड़िया एनीकट में डूबे युवक...
बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ थाना सांप के काटने के बाद उपचार के लिए बांसवाड़ा लाए गए 17 वर्षीय किशोर की आज उपचार के दौरान मौत हो...
प्रयागराज में गौवध के मामले में मां, बेटे और बेटी गिरफ्तार, 3 चापड़ समेत...
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में गौवध के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार...













