BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – दंतेवाड़ा। जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर आज सुबह बस और कार की भिड़ंत में 5 युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर दोनों भाग निकले। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार के पार्ट्स गैस कटर से काट कर मृतकों के शव को बाहर निकालना पड़ा है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर से जगदलपुर के लिए 3-4 बजे यात्री बस निकली थी। बस आसान से करीब एक किमी दूर मेटावाड़ा पुल के पास तड़के करीब 3-41 बजे पहुंची थी, तभी सामने से आ रही कार को उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बस में सवार लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो थोड़ी देर के बाद जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उसे जगदलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार युवकों के शव निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया और उससे कार के हिस्से को काटा गया। हादसे में जगदलपुर निवासी दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, भाजपा नेता का भाई सचिन सेठिया, पुलिस जवान अभिषेक सेठिया और सुकमा के छिंदगढ़ निवासी शाकिब खान मौत हुई है।
- Advertisement -

Latest article
धोलागढ़ धाम में रुद्र वाहिनी संघ राजस्थान युवा मोर्चा की बैठक, बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी...
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश...
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के...
बांसवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर बांसवाड़ा पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के...
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने छोटी सरवन के संवेदनशील मतदान केंद्रों का...
बांसवाड़ा, 21 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन...













