BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बिलासपुर। छग की न्यायधानी में कल एक दिल दहलाने वाली आपराधिक घटना सामने आई है। बिलासपुर रायपुर हाइवे पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक चलती कार से एक युवक के शव को सड़क पर फेंक दिया गया। युवक की उम्र 25- 30 वर्ष के करीब है। जैसे ही सड़क पर युवक की लाश फेंकी गई, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव सिम्स की मरच्युरी में रखा गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृत युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, वहीं पुलिस सरगर्मी से उस कार की तलाश भी कर रही है, जिससे शव फेंका गया।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













