BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने में सेना की मदद ली जा रही है। वहीं कई विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है और रोबोट की मदद लेने की भी तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले के मुंगावली गांव में मंगलवार दोपहर राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बच्ची सृष्टि घर के पास ही खेत में खेल रही थी, इसी बीच वह खुले बोरवेल में जा गिरी। बच्ची पहले 25 फुट की गहराई पर थी और उसके बाद से वह लगातार नीचे खिसकती जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल बचाव काम में लगे हुए है। बुधवार के सेना को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। बच्ची को हुक के जरिए बाहर निकालने की कोशिश हुई, मगर नाकामी हाथ लगी। ऊपर आने की बजाय बच्ची हुक से गिरकर सौ फुट से ज्यादा नीचे जा पहुंची।बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जहां पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है, तो वहीं उसकी हरकत पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति का भी क्रम जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अभियान पर नजर रखे हुए है।बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, मगर पत्थर आने के कारण अभियान बाधित हो रहा है। इस अभियान में जहां सेना की मदद ले जा रही है, वहीं एक्सपर्ट व रोबोट को भी इस अभियान में लगाए जाने की तैयारी चल रही है। बच्ची की कोई हरकत भी नजर नहीं आ रही है। गांव में हर तरफ बच्ची की सुरक्षा और सलामती के लिए दुआओं का दौर चल रहा है। बच्ची की दादी कलावती बाई ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर सृष्टि घर के पास ही दूसरे के खेत में खेलने चली गई। वह बोरवेल पर रखी तगारी पर बैठी और अंदर गिर गई। मैंने चिल्लाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बोरवेल में गिर चुकी थी।
- Advertisement -

Latest article
सल्लोपाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो-आर15 बाइक सहित...
बांसवाड़ा, 18 जुलाई। जिले के सल्लोपाट थाना पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब...
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...













