BN बांसवाड़ा न्यूज़ – पुलिस ने हैदराबाद के एक मंदिर के पुजारी को एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। यह चौंकाने वाली घटना एक हफ्ते बाद शुक्रवार को सामने आई है। पुजारी ने एक हफ्ते पहले महिला की हत्या करके उसके शव को मैंनहोल में फेंक दिया था। हैदराबाद मंदिर का पुजारी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उसका (पुजारी का) सरूरनगर निवासी अप्सरा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। चूंकि महिला शादी के लिए पुजारी पर दबाव बना रही थी, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची। सरूरनगर के एक मंदिर के पुजारी वेंकट साई कृष्णा ने सुल्तानपल्ली में महिला की हत्या कर दी और शव को सरूरनगर इलाके में एक मैनहोल में फेंक दिया।पुलिस के मुताबिक, वह एक कार में अप्सरा को शहर के बाहरी इलाके सुल्तानपल्ली शमशाबाद मंडल ले गया था। शादी पर महिला के प्रस्ताव पर दोनों के बीच बहस हुई। पुजारी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को एक बैग में बांधकर कार में रखा और वापस सरूरनगर ले आया, जहां उसने उसे एक मैनहोल में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने शमशाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदार अप्सरा 3 जून से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और साईं कृष्णा के मोबाइल सिग्नल की जांच की, तो वे यह जानकर चौंक गए कि शिकायतकर्ता ही हत्यारा है। पुलिस ने साईं कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना गुनाह कबूल भी कबूल कर लिया है। शव को मैनहोल से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













