BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनोरी के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत ट्रक की टक्कर से हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। मृतक की पहचान रोहित कुमार बारले निवासी ग्राम छेरकापुर के रूप में की गई है। चालक ट्रक सहित मौके से फरार मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज शनिवार दोपहर 2.30 बजे की है, युवक बाइक पर सवार होकर रायपुर से अपने गांव छेरकापूर जा रहा था कि, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से मृतक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी की मदद से तलाश जारी फिलहाल ट्रक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ट्रक के नंबर की तलाश कर रही है। नंबर की मदद से ट्रक को खोजना असान हो जाएगा। पलारी पुलिस ने मामला दर्ज कर पंचनामा कर आगे की करवाई कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













