BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कैथल। कैथल जिले में चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जब पुलिस एक चोरी के मामले को सुलझाती है तो चोर उससे अगले दिन ही नई वारदात को अंजाम दे देते हैं। जहां जिले के सीवन थाने के अधीन पड़ने वाले गांव रसूलपुर में देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया जिस बीच चोर घर के दरवाजे काटकर अंदर घुसे और घर से 5 तोले के करीब सोना व चांदी तथा 6 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य एक दिन पहले मत्था टेकने के लिए कहीं बाहर गए हुए थे जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। जब घर के सदस्य घर आए तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे टूटे हुए थे तथा चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए थे। एसएचओ राम कुमार का कहना है कि उन्हें गांव रसूलपुर में चोरी की घटना की सूचना फोन पर मिली थी जिस संबंध में उन्होंने मौके पर पुलिस कर्मचारी भेजा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरु कर दी है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













