BN बांसवाड़ा न्यूज़ – यूपी के बरेली ज़िले के रिठौरा कस्बे में शनिवार की सुबह सफाई करते वक़्त शादी की एक बग्गी छह फिट पर लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार के संपर्क में आ गयी जिसमें करंट आने से तीन लोग झुलस गए जिनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करंट लगने के बाद गंभीर हालत में झुलसे तीनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह राशिद (30), उनके पिता अली हसन और पड़ोसी अफसार (32) बग्गी की सफाई कर रहे थे। इसे पीछे करने के दौरान वहां से गुजर रही बिजली के तार से उसमें करंट आ गया। अग्रवाल ने बताया कि करंट की चपेट में अफसार, राशिद और अली हसन आ गए, परिजन तीनों को लेकर बरेली के निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने अफसार एवं राशिद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई सालों से जर्जर तार झूल रहे हैं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...
बांसवाड़ा: RSWM लिमिटेड की 7.50 मेगावाट सोलर पावर परियोजना शुरू | Net Zero Journey...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा | 8 जुलाई 2026
देश की अग्रणी एकीकृत वस्त्र निर्माण कंपनी आर एस...
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर-2026 में पट्टों, प्रमाण-पत्रों और योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 7 जुलाई। नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में शहरी...













