BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – चरखी। हरियाणा के चरखी दादरी में एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहे एक व्यक्ति और महिला पर किसी ने जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि व्यक्ति की पत्नी ने ही अन्य युवकों के साथ मिलकर पति पर हमला बोला है। चाकू और रॉड से हुए हमले के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आरोप है कि व्यक्ति के साथ रह रही महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की गई है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को रोहतक रेफर कर दिया गया है। व्यक्ति की पत्नी पर लगा हमला करने का आरोप जानकारी के अनुसार जिले के गांव हंसावास खुर्द में एक व्यक्ति किसी महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी ने ही अपने तीन भाई और अन्य व्यक्तियों ने साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर चाकू व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को काफी चोटें आई हैं। गांव के सरपंच ने महिला के साथ की अश्लील हरकत व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बताया कि उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की है। यही नहीं हमला करने वालों में हंसावास खुर्द का सरपंच भी शामिल था। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ गलत काम किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

Latest article
नौगामा में महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन, महिला सशक्तिकरण से लेकर परिंडे वितरण तक...
बांसवाड़ा जिले के नौगामा से एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है।
यहाँ महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण,...
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...













