प्रयागराज में गौवध के मामले में मां, बेटे और बेटी गिरफ्तार, 3 चापड़ समेत मांस-खाल बरामद

0
54
गौवध के मामले में मां, बेटे और बेटी
गौवध के मामले में मां, बेटे और बेटी

प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में गौवध के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सागर शुक्ला उर्फ छोटू (22), उसकी मां रचना शुक्ला उर्फ रंजना (52) और बहन अनीता शुक्ला (20) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले 3 चापड़, 2 लकड़ी के ठीहे, गौवंश की खाल और मांस बेचने के बाद बचे 880 रुपये बरामद किए गए हैं।

3 सितंबर को गाय हुई थी गायब

पुलिस के अनुसार चौरा बडैरा निवासी नागेश कुमार त्रिपाठी की गाय 3 सितंबर 2026 को खूंटे से गायब हो गई थी। इसके बाद गाय की तलाश की जा रही थी।

बताया गया कि 6 सितंबर को बजहा मिश्रान गांव के पास कुएं और झाड़ियों में गौवंश के अवशेष और खाल मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

FIR दर्ज कर जांच शुरू

मामले में हंडिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी बजहा मिश्रान के पास से की गई। मामले में नामजद रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here